Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चक्रवाती तूफान: सौराष्ट्र और कच्छ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी करते हुए बताया कि तूफान पोरबंदर से लगभग 300 किमी, देवभूमि द्वारका से 290 किमी दक्षिण, जखाऊ पोर्ट से 340 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, नलिया से 350 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम पर बना हुआ है और तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

13 Jun 2023

चक्रवाती तूफान: सौराष्ट्र और कच्छ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान 'बिपरजोय' ने मौसम विज्ञानियों के साथ गुजरात सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। अगले 48 घंटों के भीतर यह तूफान सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर आकर टकराएगा।

मौसम विज्ञान विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी करते हुए बताया कि तूफान पोरबंदर से लगभग 300 किमी, देवभूमि द्वारका से 290 किमी दक्षिण, जखाऊ पोर्ट से 340 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, नलिया से 350 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम पर बना हुआ है और तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 15 जून की शाम तक तूफान की लहरें जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास से गुजरेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान खतरनाक श्रेणी का है।

इस बीच मंगलवार को चक्रवाती तूफान बिपरजोय का असर गुजरात के तटों पर दिखाई देने लगा है। सुमद्री तटों पर ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के कई क्षेत्रों में बुधवार से तेज बारिश होने की संभावना है। 14-15 जून को गुजरात के कई तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

इस तूफान को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित कई स्तरों पर बैठकें की जा रही हैं। तूफान से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं और इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News